Feet on the floor पैर ज़मीन पर। आप जहां भी हैं, दोनों पैर ज़मीन पर पूरे टिकाकर रखिए। महसूस कीजिए कि आपके शरीर का वज़न पैरों से होकर नीचे जा रहा है। उनके नीचे की ज़मीन को महसूस कीजिए। ठोस। आपको संभाले हुए। अपने नीचे की कुर्सी को महसूस कीजिए, जो बाकी वज़न उठा रही है। अब कमरे में नज़र घुमाइए। तीन चीज़ों पर ध्यान दीजिए, जो आपको दिख रही हैं। पैर, ज़मीन, कुर्सी, कमरा। अभी के लिए इतना काफ़ी है।