Three breaths तीन सांसें। आंखें खुली रखिए। जहां हैं, वहीं रहिए। सांस अंदर लीजिए, और एक लंबी सांस बाहर छोड़िए, धीरे-धीरे, जैसे आप किसी गरम चीज़ को फूंक मारकर ठंडा कर रहे हों। फिर से। अंदर, और एक लंबी सांस बाहर। एक और। अंदर, और बाहर, जितनी लंबी बिना ज़ोर लगाए हो सके। बस, तीन हो गईं। सांस को नॉर्मल होने दीजिए। अपना काम जारी रखिए।